फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर कार पलटी, हेड कांस्टेबल सहित दो गंभीर

विज्ञापन
वह कार जिसमें हेड कांस्टेबल सवार थे, जो पलटने के बाद क्षतिग्रश्त हो गई। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। संभल में मेले की ड्यूटी करके लौट रहे हेड कांस्टेबल की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के इंजन के पास आग भड़क उठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या छह साहबगंज निवासी विमल कुमार सिंह मुरादाबाद जनपद के कटघर थाने में तैनात हैं। वह अपने चालक रवि जोशी के साथ संभल में आयोजित मेला से शनिवार रात करीब 11:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। गांव बैरमई बुजुर्ग के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
पलटने के बाद कार के इंजन के हिस्से में आग लग गई, जिससे कार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। रात्रिगश्त पर लौट रही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें