फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बितरोई-मुजरिया मार्ग पर फकीराबाद चौराहे के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से सहसवान थाना क्षेत्र के अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के गांव सुकरुल्लापुर निवासी धनवीर 45 पुत्र बाबूराम अपने साथी नया गांव निवासी अजब सिंह पुत्र अमर सिंह के साथ डिस्कवर बाइक से कछला गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। फकीराबाद चौराहे के पास मुजरिया की ओर से कछला की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे गांव के अन्य लोगों ने हादसा देखकर घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान धनवीर की मौत हो गई। अजब सिंह का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें