सरकारी काम में बाधा व सिपाही से मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने व सिपाही के साथ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का आरोप है कि युवक ने नशे की हालत में उत्पात मचाया। इसी वजह से कार ट्रक से टकरा गई थी।
आरोपी के पिता ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप
रजत के पिता राजीव कुमार सिंह जिले के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। वह भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनका आरोप है कि बेटे की कार ट्रक से टकरा गई थी। हादसे की वजह से वह घबराया हुआ था। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों से ट्रक पकड़ने को कहा तो सिपाहियों ने दो हजार रुपये की मांग की। इसी के चलते दोनों में बहस हो गई। सिपाही ने मारपीट कर दी। सिपाही के साथ मारपीट का आरोप निराधार है। वह थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर सिपाही की जांच कराके कार्रवाई कराएंगे।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।