फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडी क्रश रेस में डेनिश प्रथम

Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7,8
विज्ञापन

मिशन इंग्लिश स्कूल में वार्षिक खेल कूद का डीएम पवन कुमार ने किया शुभारंभ
 मिशन इंग्लिश स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता कराई गईं। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम नन्हे- मुन्नों ने प्रतिभाग किया। एलकेजी के बच्चों की कैंडी क्रश रेस में डेनिश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी की बैलून ब्लास्ट रेस में कुलदीप आगे रहे। इसके अलावा डोनाल्ड डक, स्पून एंड लेमन रेस, फ्रॉग रेस, रिंग रेस, हैंड लॉक रेस, मेकअप रेस, रिले रेस, ब्लाइंड रेस, पिक्चर पजल रेस, सैक रेस, नीडिल रेस, जगलिंग रेस, स्किपिंग, रेस, हर्डल रेस, स्लो साइकिलिंग रेस में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। साथ ही राष्ट्रीयता की भावना का भी विकास होता है। एसएसपी महेंद्र यादव ने बच्चों की प्रतियोगिताओं को देखकर अपने बचपन को याद करते हुए सुभद्रा कुमारी चौहान की पंक्तियां सुनाईं। साथ ही अनुशासन की प्रेरणा दी। डीआईओएस राकेश कुमार ने अभिभावकों की सहभागिता पर बल दिया। शिक्षा के साथ खेलों का महत्व बताया। निर्णायक की भूमिका निभाने वाली अतिथि अंजू सिंह ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का निर्णय किया। साथ ही ऐसी प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें