फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निगेटिव मार्किंग होने से अभ्यर्थियों ने छोड़े प्रश्न

विज्ञापन
अर्पित भार्गव, अलीगढ़ अभ्यर्थीअर्पित भार्गव, अलीगढ़ अभ्यर्थीअर्पित भार्गव, अलीगढ़ अभ्यर्थी
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जीआईसी के प्रवक्ता पदों पर हुई भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 1824 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य रहा, लेकिन निगेटिव मार्किंग के चलते कई प्रश्न छोड़ने पड़ गए। बता दें कि जिले में कुल 4601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

जिले में 12 परीक्षा केंद्राें पर आयोजित प्रवक्ता पदों की परीक्षा में विभिन्न जनपदों से आए अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही लाइनें लग गईं। सुबह 8 बजे परीक्षा के लिए शुरू हुई एंट्री में विद्यार्थियों के हाथों के धागे और कड़े भी उतरवा दिए गए। चैकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर चेकिंग की गई।
परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा को सामान्य स्तर का बताया। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र को तय समय में हल करना बेहद आसान रहा। सभी प्रश्न सिलेबस में से ही आए थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण आते हुए प्रश्नों को ही हल किया। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और विषय विशेषज्ञ प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा। परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित हुई। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए। परीक्षा 13 अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन



-अभ्यर्थियों ने बताए अपने अनुभव
पेपर का स्तर सामान्य रहा। सारे प्रश्न मेरे पढ़े हुए आए थे। कुछ प्रश्नों मेंं निगेटिव मार्किंग की वजह से हल करने से रह गया। - विनोद कुमार, रामपुर अभ्यर्थी

पेपर अच्छा था। जीएस नार्मल से कठिन थी। पेपर सिलेबस से ही आया था। जीएस के कुछ प्रश्न कम हल किए। - अर्पित भार्गव, अलीगढ़ अभ्यर्थी

पेपर का लेवल नार्मल था। यूपीपीएससी के पेपर का लेवल यही होना चाहिए था। 90 से अधिक प्रश्न हल किए हैं। - रामवीर सिंह, अमरोहा अभ्यर्थी

मेरा पेपर अच्छा रहा। पेपर सामान्य स्तर का रहा। जैसे टीजीटी का पेपर सिलेबस से बाहर का आ गया था, वैसा नहीं था। सभी प्रश्न सिलेबस से ही आए थे। - होशियार सिंह, अमरोहा अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें