बदायूं। जिले में अलापुर समेत 10 गांव में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 741 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 389 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें से 26 मलेरिया संक्रमित पाए गए। साथ ही दो डेंगू के भी संक्रमित मरीज मिले हैं। जांच के बाद दवा दी गई।
मलेरिया और डेंगू के मरीजाें को तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंच रहीं हैं। बृहस्पतिवार को अलापुर समेत 11 गांव में शिविर लगाए गए। शिविरों में बुखार के साथ-साथ मलेरिया के मरीजों में लक्षण मिले, जिनकी जांच कराई गई। जांचों में सामने आया कि 26 लोग मलेरिया संक्रमित मरीज मिले हैं। दो डेंगू संक्रमित मरीज भी मिले। मरीजों को दवा देने के साथ ही घर के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। वहीं संक्रमित मरीजों के गांव में देर रात फॉगिंग कराई गई।