फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 18 गांव में लगे शिविर, 43 मलेरिया संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में जगत समेत 18 गांव में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 1210 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 485 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें से 43 मलेरिया संक्रमित पाए गए। जांच के बाद दवा दी गई।
विज्ञापन


मलेरिया व डेंगू के मरीजाें को तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंच रहीं हैं। बृहस्पतिवार को अलापुर समेत 18 गांव में शिविर लगाए गए। शिविरों में बुखार के साथ-साथ मलेरिया के मरीजों में लक्षण मिले, जिनकी जांच कराई गई। जांचों में सामने आया कि 43 लोग मलेरिया संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों को दवा देने साथ ही घर के आस पास सफाई रखने को जागरूक किया गया। वहीं संक्रमित मरीजों के गांव में देर रात फॉगिंग कराई गई।


मच्छरों का प्रकोप से लोग परेशान, फागिंग कराने की मांग
अलापुर। नगर में मच्छरों के प्रकोप से आम जनता परेशान है लेकिन, नगर पंचायत के कान पर जूं नहीं रेंग रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में जाकर कई बार फागिंग कराने को कहा गया लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। नागरिकों ने पुनः मांग की है कि मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर में फागिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें