बदायूं। जिले में दातागंज समेत छह गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 395 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 310 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें मलेरिया संक्रमित एक भी मरीज नहीं पाया गया। दो डेंगू के संक्रमित मरीज मिले। सभी को जांच के बाद दवा दी गई। संवाद