फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। थाना अलापुर क्षेत्र में शनिवार रात ससुराल आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसहैत के गांव बरैनिया निवासी विपिन (25) पुत्र रामौतार की पत्नी कुछ दिनों से हजरतपुर स्थित अपने मायके में थी। शनिवार की देर रात वह बाइक से अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल आ रहे थे। जैसे ही वह अलापुर थाना क्षेत्र म्याऊ हजरतपुर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे तो सड़क पर अचानक एक छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई। इससे विपिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें