स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को देखते डाक्टर और मौजूद मरीज। स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। जिले में दातागंत समेत 21 गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इनमें 1410 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 484 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें से 49 मलेरिया संक्रमित पाए गए। 80 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। एक डेंगू संक्रमित मरीज मिला है। मरीजों को जांच के बाद दवा दी गई। संवाद