फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में देहदान के लिए अभियान आज से

विज्ञापन
मनोज सेंगर।
विज्ञापन
जागरूकता सेमिनार में भरे जाएंगे संकल्प पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई में काम आने के लिए देहदान का अभियान बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में जागरूरता सेमिनार होगा। इसमें देहदान के लिए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेजों के एनाटॉमी विभाग में मृत देह की आवश्यकता छात्र-छात्राओं को पड़ती है। इसके लिए अब तक जीएसबीएम कानपुर से मृत देह आती है, लेकिन आने वाले वक्त में शायद इसकी जरूरत न पड़े। प्राचार्य डाॅ. एनसी प्रजापति ने बताया कि इसके लिए सेंगर दंपती इस अभियान को शुरू कराने के लिए बुधवार को आ रहे हैं।
विज्ञापन


युग दधीचि देहदान संस्थान के संस्थापक व संचालक कानपुर निवासी मनोज सेंगर पिछले 20 वर्षों से देहदान के लिए अभियान चला रहे हैं। पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक वह तीन हजार से भी अधिक लोगों को देहदान का संकल्प दिला चुके हैं।
विज्ञापन


अभियान के तहत 259 मृत देह को अब तक प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दान कराया जा चुका है। उनके इस अभियान में उनकी पत्नी माधवी भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। अभियान की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2003 में तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री के आग्रह पर की थी।

मनोज सेंगर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें