पशुपालकों को अब बार-बार चिकित्सालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
- फोटो : अमर उजाला
उझानी गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में वैन का लोकार्पण
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गिनाए वैन के फायदे
पशुओं के इलाज के लिए पशुपालकों को अब बार-बार चिकित्सालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से अटैच्ड सचल पशु चिकित्सा वैन मौके पर जाकर इलाज में भूमिका निभाएगी। पशु चिकित्सा वैन का सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने लोकार्पण किया।
गोशाला परिसर में पशु चिकित्सा वैन के लोकार्पण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन पशुओं के इलाज में वैन की उपयोगिता भी बताई। कहा कि वैन के पशु चिकित्सा से जुड़ी दवाएं और जरुरमंद उपकरण मौजूद रहेंगे। वैन के साथ पशु चिकित्सक भी होगा जो जरुरत पड़ने पर हर उस गांव तक पहुंचेगा जहां से कॉल मिलेगी। लोकार्पण के बाद ही पशु चिकित्सकों ने सबसे पहले गोशाला में गायों का चेकअप किया। एक दर्जन से अधिक गायों का इलाज भी किया गया।
पशु चिकित्सा वैन के साथ मौजूद पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जादौन समेत अन्य पशु चिकित्सकों का गोशाला प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोशाला में मौजूद पशुओं की देखभाल के लिए प्रबंध कमेटी को विशेष टिप्स दिए गए हैं। इस मौके पर डॉ. ललित कुमार गुप्ता, संजय स्वरूप गुप्ता, अशोक कुमार, जीत कश्यप, नीरज गुप्ता, राजेंद्र कुमार शर्मा और राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।