फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशु एंबुलेंस को किया फोन, पहुंच गई पीआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बीच तकनीकी गड़बड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरत में है। फैजगंज कस्बे में रविवार सुबह एक पशुपालक ने बीमार भैंस के लिए 1962 (पशु एंबुलेंस) डायल किया, लेकिन मौके पर डॉक्टर के बजाय पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) पहुंच गई। खाकी वर्दी को देख पशुपालक इस कदर सहम गया कि हाथ जोड़कर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

फैजगंज के वार्ड नंबर चार निवासी अजमेरी की भैंस की हालत बिगड़ने पर उसने सरकारी मदद के लिए फोन मिलाया था। कुछ ही मिनटों में सायरन बजाती यूपी-112 गाड़ी घर के सामने देख अजमेरी के हाथ-पांव फूल गए। वह गिड़गिड़ाने लगा, साहब! मैंने तो एंबुलेंस को कॉल की थी। मुझसे कोई गलती हो गई हो तो माफ कर दो।
मौके पर तैनात पीआरवी के जवानों ने अजमेरी का मोबाइल लेकर उसकी ''कॉल हिस्ट्री'' चेक की। उसके बाद उन्होंने अजमेरी की माफ़ी की वीडियो बनाई और सच्चाई जानने के बाद पुलिसकर्मी बिना कुछ कहे चुपचाप वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के बाद अजमेरी के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। उत्सुकतावश भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने भी अजमेरी का फोन चेक किया तो ''डायल लिस्ट'' में साफ तौर पर 1962 ही लिखा मिला। दोबारा 1962 डायल किया तो कॉल 112 पर ही कनेक्ट हुआ यह किसी तकनीकी खराबी या सर्वर की बड़ी चूक थी कि पशु सेवा का नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को ट्रांसफर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें