फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोस्त बनकर किया फोन, फिर ठग लिए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के कसेर गटइया निवासी 31 वर्षीय मुनेंद्र कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने दोस्त बनकर फोन किया। अस्पताल में भर्ती बेटे के इलाज का बहाना बनाकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मुनेंद्र कुमार के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को परिचित बताते हुए कहा कि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है। इस पर मुनेंद्र ने अपने पास पैसे न होने की बात कही। ठग ने झांसा देते हुए कहा कि वह उन्हें ऑनलाइन रुपये भेज रहा है, लेकिन उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए वह राशि उसकी भाभी के खाते में भेज दें।
इसी दौरान ठग ने 35 हजार और 45 हजार रुपये के फर्जी मैसेज भेजकर भरोसा दिलाया कि पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ठग के झांसे में आकर मुनेंद्र ने अलग-अलग किस्तों में 15 हजार रुपये तीन बार और 30 हजार रुपये एक बार में ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद जब मुनेंद्र ने कॉलर से संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर बंद मिला। खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर मुनेंद्र ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या संदेश पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें