फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदना होगा महंगा, एक नवंबर से बढ़ेंगे 15 से 25 प्रतिशत तक सर्किल मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। क्योंकि जिले में एक नवंबर से सर्किल रेट में में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके बाद जमीन की कीमतें 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। फिलहाल सर्किल रेट बढ़ाने पर आईं आपत्तियों निस्तारण किया जा रहा है। अब ग्रामीण इलाके से भी आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग हर साल सर्किल मूल्य तय करता है। लेकिन वर्ष 2018-19 में प्रशासन ने सर्किल मूल्य तय किए थे।
तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर एक सितंबर को सर्किल रेट की सूची जारी हुई थी। तब से रेट रिवाइज नहीं हुए हैं। पिछले एक माह से निबंधक कार्यालय की ओर से सर्किल रेट बढ़ाने की कोशिश चल रही है। 15 दिन पहले सर्किल मूल्य बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही 22 अक्तूबर तक इस पर आपत्तियां मांगी गईं। उप निबंधक सुनील कुमार के मुताबिक अब तक पांच आपत्तियां आ चुकी हैं।
फिलहाल इन आपत्तियों की जांच चल रही है। 28 अक्तूबर तक जांच की जाएगी। अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी आपत्तियां मांगी गईं हैं। ग्रामीण क्षेत्र से कितनी आपत्तियां आएंगीं, यह 28 अक्तूबर के बाद ही पता चलेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक नवंबर से ग्रामीण इलाके में 10 से 12 प्रतिशत सर्किल मूल्य बढ़ाए जाएंगे। वहीं शहरी इलाके में 15 से 25 प्रतिशत तक मूल्य बढ़ाए जाएंगे। एक नवंबर को नए सर्किल रेट की सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

एक नवंबर से सर्किल रेट बढ़ रहे हैं। इसमें अब तक पांच आपत्तियां आ चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्र से आपत्तियां और मांगी गई हैं। उनकी जांच के बाद नई सूची जारी होगी। -सुनील कुमार, उप निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें