फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अयोध्या दर्शन को गए व्यापारी की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
भुवनेश कुमार गुप्ता।फाइल फोटो
विज्ञापन
अलापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बस से रामलला के दर्शन के लिए गए नगर के बर्तन व्यापारी भुवनेश कुमार गुप्ता (56) की शुक्रवार रात अयोध्या में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनके साथ गए बेटे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंचे के बाद शाम को सभी लोगों के साथ वह भी खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब एक बजे उन्हें बेचैनी हुई और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया। शनिवार सुबह उनका शव अयोध्या से घर लाया गया। कछला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें