फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजल नहीं मिलने से देरी से निकल रहीं बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाम को डीजल नहीं मिलने से बिल्सी और दिल्ली जाने वाली बसें एक-एक घंटे देरी से निकल रहीं हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में कई बार चालकों को निजी पंप से भी डीजल लेना पड़ता है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों के लिए डीजल की व्यवस्था डिपो के अंदर ही है, लेकिन शाम को बिजली का संकट बताते हुए चालकों को डीजल देने में आनाकानी की जाती है। चालक गोपाल बाबू ने बताया कि डिपो से डीजल लेने के बाद बसों को रवाना किया जाता है, लेकिन कर्मचारी शाम को बिजली नहीं होने की बात कर डीजल देने में आनाकानी करते आ रहे हैं। ऐसे में रास्ते में निजी पेट्रोल पंप से डीजल लेना पड़ता है।
वह शाम करीब 6:30 बजे स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना होते हैं। तीन दिन से शाम को डीजल नहीं मिल पा रहा है। चालक सत्यपाल का कहना है कि वह शाम को 7:30 बजे दिल्ली के लिए निकलते हैं। तीन दिन से कर्मचारी बिजली होने की बात कहकर डीजल नहीं दे रहे हैं। रोजाना डीजल के लिए इंतजार करना पड़ता है। रास्ते में डीजल लेने से यात्रियों काे भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

चालक विकास ने बताया कि कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। जनरेटर लगा होने के बाद भी बिजली नहीं होने की बात कर डीजल देने से मना कर देते हैं। ऐसे में बस एक घंटे देरी से निकल पाती है। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


जनरेटर लगा हुआ है। एक दिन शिकायत मिली थी जिसके बाद संबंधित कर्मचारी को सख्त हिदायत दी गई है। अगर डीजल देने में आनाकानी की जा रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें