फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घने कोहरे में हाईवे पर बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

Sat, 27 Dec 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबूलेंस और जमा भीड़। संवाद - फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। गांव अंबियापुर के पास प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय हाईवे पर कोहरा इतना घना था कि सामने से आने वाले वाहनों की सही दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस और बिल्सी की दिशा से जा रहा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे में ट्रक चालक फिरोजाबाद निवासी लवकुश पुत्र मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री अपने-अपने घर चले गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें