फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबतरा रेलवे स्टेशन से आनंद बिहार के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। रेलवे स्टेशन दबतरा से दिल्ली के आनंद बिहार के लिए रोडवेज बस सेवा हुई शुरू की गई है। रोडवेज बस के दबतरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर मुसिया नगला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र मिश्रा ने बस के चालक-परिचालक को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नए वर्ष में क्षेत्र को रोडवेज बस सेवा की सौगात मिली है। इससे क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है। यह बस बदायूं से दोपहर एक बजे चलकर बिसौली होते हुए दबतोरी लगभग तीन बजे पहुंचेगी तथा साढ़े तीन बजे दबतोरी से चलकर आनंद बिहार को जाएगी। इस बस के संचालन से क्षेत्र की जनता को चंदौसी, संभल, गजरौला होते हुए आनंद बिहार जाने की सुविधा हो जाएगी। नई रोडवेज बस सेवा से क्षेत्र के लगभग 100 ग्रामों की एक लाख जनता को लाभ होगा। इस अवसर पर सुशील मिश्रा, किशनवीर सिंह बिट्टू,अरुण सिंह, संजीव मिश्रा एडवोकेट, साजन गुप्ता, जहीर अहमद आदि तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें