फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह बाद शुरू हुई बदायूं से टनकपुर को सीधी बस सेवा

सार

करीब दस महीने के बाद बदायूं से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है।बदायूं डिपो इस रूट पर सीधी बस सेवा का संचालन करना था, लेकिन दस माह पहले बस सेवा बंद कर दी गई।बदायूं से टनकपुर के लिए बस सुबह आठ बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। करीब दस महीने के बाद बदायूं से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने के बाद बदायूं से टनकपुर, पीलीभीत, खटीमा, वनबसा आदि स्थानों के यात्रियों को सुविधा होगी। पूर्णागिरि को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बदायूं से टनकपुर के बीच टुकड़ों में यात्रा नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

बदायूं से पीलीभीत और टनकपुर रूट पर सीधी रेल सेवा भी नहीं है। बदायूं डिपो इस रूट पर सीधी बस सेवा का संचालन करना था, लेकिन दस माह पहले बस सेवा बंद कर दी गई। बदायूं से सीधी पीलीभीत, टनकपुर के लिए सेवा न होने और बस सेेवा के भी बंद हो जाने से यात्रियों को टुकड़ों में सफर करना पड़ रहा था। इससे उनको असुविधा होती थी।
अमर उजाला ने पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों को सीधी बस सेवा न होने संबंधी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को बरेली रीजन के आरएम दीपक चौधरी ने बदायूं का दौरा किया। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की। बृहस्पतिवार को टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बदायूं से टनकपुर के लिए बस सुबह आठ बजे रवाना होगी। दोपहर एक बजे यह बस टनकपुर पहुंचेगी। टनकपुर से बदायूं के लिए दोपहर दो बजे बस रवाना होगी और रात आठ बजे बदायूं पहुंच जाएगी। बस सेवा शुरू होने से टनकपुर के साथ खटीमा, वनबसा, पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।
उत्तराखंड परिवहन निगम और टनकपुर डिपो के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद बृहस्पतिवार को बदायूं से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सेवा शुरू होने से टनकपुर, पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। -विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें