कुंवरगांव। दिल्ली से कानपुर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के चार बजे गंगा एक्सप्रेसवे की रेलिंग से 50 मीटर तक रगड़ती हुई जाने के बाद पलट गई। हादसा एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 177.2 के पास हुआ। बस में सवार 25 यात्रियों में से 19 यात्री घायल हो गए।
सूचना पर कुंवरगांव थाना पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को सीएचसी उपचार के लिए भेजा। एक ही हालत गंभीर है। पुलिस का दावा है िक चालक नींद में था। इस वजह से हादसा हो गया। कुंवरगांव थाना पुलिस के मुताबिक, स्लीपर बस संख्या एआर-01डब्ल्यू-2800 दिल्ली से कानपुर सवारियां लेकर जा रही थी। स्लीपर बस शुक्रवार करीब तड़के करीब 4 बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 177.2 पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई।
सूचना पर गंगा एक्सप्रेस की रेस्पांस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। कुंवरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी वजीरगंज भेजा। कई यात्रियों को मौके पर प्राथमिक उपचार भी दिया गया।
एक यात्री रिषभ गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से यात्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर, सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि बस चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। घायलों को उपचार के जिला सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा था। कुछ मामूली चोट लगने वाले यात्री छुट्टी लेकर घर चले गए।
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल सत्यनंद उर्फ सत्यम। संवाद