इनसे कोई पूछने वाला नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इन बस संचालकों के प्रत्येक जिले में परिवहन और पुलिस विभाग से साठगांठ है। संपर्क मार्गों से इनका संचालन होता है। यही नहीं इन बसों से अवैध सामान भी खूब ढोया जाता है। बताते चलें कि पिछले दिनों एक बस से जरीफनगर थाना क्षेत्र में तस्करी का सामान भी पकड़ा गया था। बदायूं के एक युवक की बस की छत से गिर कर मौत भी हो गई थी।
इस क्षेत्र में हापुड, नोएडा और दिल्ली तक रोजाना बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें जिले में कई बड़े गांव से चल रही हैं, जिनके रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। अब चुनाव आ रहा है, तो गैर प्रांत की शराब भी खपाई जाएगी। जरीफनगर क्षेत्र में कई बार गैर प्रांत की शराब पकड़ी जा चुकी है फिर भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। परिवहन विभाग को ये बसें चूना लगा रही हैं, इसके बाद भी प्रशासन सजग नहीं है।