फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटी, 14 लोग घायल हुए

Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज बस पलटी, 14 लोग घायल हुए  
विज्ञापन
दिल्ली से सवारियों को लेकर शाहजहांपुर के जलालाबाद जा रही रोडवेज बस अलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊं पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 14 सवारियां घायल हो गईं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा रविवार सुबह हुआ। कुछ घायल यहां से अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो की एक बस शनिवार रात सवारियां लेकर दिल्ली से शाहजहांपुर के जलालाबाद के लिए चली थी। बदायूं होते हुए बस सुबह करीब पांच बजे अलापुर थाने की म्याऊं पुलिस चौकी के पास पहुंची थी। यहां अचानक बस अनियंत्रित हो कर रोड किनारे खाई में पलट गई। बस में 25-30 सवारियां थीं। बस पलटने पर सवारियों की चीख पुकार सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गए। लोगों के सहयोग से घायलों को बस से निकाला गया। बाद में इनको अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में शिव मंगल (28) पुत्र छोटे लाल, राजेंद्र (32) पुत्र नरायान, वीरेंद्र (28) निवासी ढका थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर, राज कुमार (30) पुत्र देवेंद्र, गेंदालाल (32) पुत्र रामू, ओमप्रकाश (30) पुत्र शिवलाल निवासी जखिया थाना कलान जिला शाहजहंपुर, महेश  भास्कर (28) पुत्र विजय भास्कर निवासी उसावां, शोखर (29) पुत्र सतेंद्र निवासी उदरापुर थाना जलालाबाद, आदिल (32) पुत्र बाजिब हुसैन, वहजुल कमर (30) हासिम कमर, नवी हसन (28) पुत्र शामुद्दीन निवासी भंद्रा थाना उसैहत समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोपहर बाद बस को क्रेन के जरिए खाई से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें