फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में जिंदा जला बुजुर्ग, दो मवेशी भी झुलसे

विज्ञापन
मृतक चतुरी का फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर शोहरा में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं पास में बंधे दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बारे में परिवार वालों को तब पता चला जब झोपड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। परिवार वालों ने गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और वृद्ध के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बिल्सी संजय कुमार सिंह और सीओ एसके रेड्डी ने भी हादसे के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मिर्जापुर शोहरा निवासी चतुरी सिंह (60) पुत्र उल्फत सिंह रोज की तरह गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। उसी झोपड़ी में उनके मवेशी बंधे हुए थे, जबकि उनके तीन बेटे गांव में बने मकान में सो रहे थे। चौथा बेटा पंजाब में नौकरी करता है। रात करीब 12 बजे गांव का ही एक व्यक्ति ट्रक लेकर लौटा था। उस समय गांव में सुनसान थी लेकिन चतुरी सिंह की झोपड़ी जल रही थी। उसने तुरंत ट्रक खड़ा किया और आग लगने के बारे में उनके परिवार वालों को सूचना दी। ये सुनकर परिवार वाले शोर मचाते हुए दौड़ पड़े और मवेशियों को बचाने में जुट गए। उन्हें नहीं पता था कि चतुरी सिंह भी आग की चपेट में आ चुके हैं। तब तक गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में लग गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उनके दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में लोगों ने झोपड़ी की राख में चतुरी सिंह का शव पड़ा देखा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में एसडीएम बिल्सी संजय कुमार सिंह और सीओ एसके रेड्डी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच से पता चला है कि झोपड़ी में मोमबत्ती जल रही थी। उसी से आग लगी होगी। बहरहाल इस हादसे से चतुरी सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटनास्थल पर गए थे। जानकारी करने के बाद दैवीय आपदा एवं किसान दुर्घटना बीमा योजना केे तहत राजस्व टीम से इनकी फाइल तैयार कराई जा रही है। जांच के बाद इनके परिजनों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें