चोर बुधवार को पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर सामान ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। यह घटना बुधवार दोपहर की है। गारमेंट्स व्यापारी पंजाबी कॉलोनी निवासी रोबिन छाबड़ा ने बुधवार सुबह अपनी कार घर के समीप ही एक बारातघर के बाहर खड़ी कर दी। उन्होंने दोपहर में देखा तो कार का एक साइड का शीशा टूटा था। कार में लगा डैक और रैक से कीमती सामान गायब था। रोबिन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली, लेकिन कोई क्लू नहीं मिल पाया।
इसके अलावा दोपहर में ही यूनियन बैंक के बाहर खड़ी मानकपुर निवासी तसलीम की साइकिल चोरी हो गई। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।