फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्य सड़कों और बाजार में सांड़ों का जमावड़ा, आवागमन बाधित

विज्ञापन
उझानी में घंटाघर चौराहे के पास सड़क पर बैठे सांड से बचकर निकलते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
उझानी। गोवंशीय पशुओं को खेतों से खदेड़ा गया तो सड़कों पर उनकी भीड़ बढ़ गई है। मुख्य सड़कों पर आकर बैठ गए हैं। कस्बे के कई बाजार और मुख्य सड़कों पर दिनभर सांड़ों का बसेरा रहता है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

घंटाघर चौराहे पर मंगलवार को करीब दो घंटे तक बीच सड़क पर सांड बैठा रहा। इससे लोगों को उधर से निकलने में परेशानी हुई। ई- रिक्शा और बाइक सवार जल्दी निकलने की होड़ में फंसे तो जाम लग गया। चश्मदीद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना सड़कों पर सांड़ के कारण लगता है। घंटाघर चौराहे से कछला रोड बाजार और बदायूं रोड बाजार में गोवंशीय पशुओं की भरमार है। गोशाला मोड़ से मंडी समिति तिराहे के बीच कृषि विज्ञान केंद्र के आसपास तो राहगीरों पर सांड़ कई बार हमला कर चुके हैं। महाराणा प्रताप चौक के पास पिछले सप्ताह दो- तीन सांड़ों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था। दुकानदार पंकज बाबू ने बताया कि बाजार में सांड़ जिस प्रतिष्ठानों के सामने बैठ जाते हैं, डर की वजह से ग्राहक नहीं आते हैं।
-

कांवड़ यात्रा शुरू होने पर पकड़े गए थे सांड़
- सावन महीना में कछला घाट से कांवड़ यात्रा शुरू होने पर पशुपालन विभाग की ओर से सांड़ पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। पशु चिकित्साधिकारी विवेक माहेश्वरी ने बताया कि सड़क पर घूमते सांड़ों की सही संख्या का आंकलन नहीं हो पाता। सांड़ किसी एक स्थान पर नहीं रूकते। कभी खेतों तो कभी गली- मोहल्लों में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें