फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर भिड़े सांड़, बाइकें और कार टकराई, दो महिलाओं की मौत

Fri, 02 Aug 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
ओमवती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम सिलहरी के नजदीक सांड़ भिड़ने से बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान दो बाइकें टकरा गईं और फिर एक बाइक कार से भिड़ गई। इसमें ज्ञान देवी (25) और ओमवती (50) की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला गोपालपुर निवासी रजत पुत्र देवेंद्र अपनी मां ओमवती के साथ बाइक से शहर से वजीरगंज लौट रहे थे। रजत हेलमेट लगाए हुए थे। उनका कहना है कि वह बाइक लेकर गांव सिलहरी के पटियाला ढाबा के नजदीक पहुंचे थे। तभी दो सांड़ अचानक आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ गए, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक और बाइक टकरा गई।
दूसरी बाइक पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जखौलिया निवासी ज्ञानदेवी पत्नी राजू, उनके देवर टीटू और ननद कामिनी सवार थे। बाइक टीटू चला रहे थे। उसी दौरान वजीरगंज की ओर से आई कार भी उनसे टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे को देख मौके पर तमाम लोग आ गए। उन्होंने बाइक सवारों को सड़क से उठाकर उसके किनारे लिटाया और थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे खेड़ नवादा चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी और इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने तत्काल दोनों बाइकाें पर सवार पांचों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने ज्ञान देवी और ओमवती को मृत घोषित कर दिया। टीटू हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके भी ज्यादा चोटें आईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
रजत और कामिनी का अस्पताल में ही उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने मौके से कार को भी कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सांड़ से टकराई थीं। बाद में कार भी टकरा गई। कार वजीरगंज क्षेत्र में तैनात एक जेई की बताई जा रही है।
-
निजी अस्पताल में भर्ती थे ज्ञान देवी के जेठ
ज्ञान देवी के जेठ चंद्रसेन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह उन्हें देखने ही बदायूं गई थीं। उनके पति राजू हिमाचल में मजदूरी करते हैं। ज्ञान देवी के तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है।

वजीरगंज में क्लीनिक चलाता है ओमवती का बेटा रजत
- वजीरगंज के गोपालपुर निवासी ओमवती मूलरूप से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर की रहने वाली थीं। उनका बेटा रजत वजीरगंज में अपना क्लीनिक चलाता है। इससे उन्होंने गोपालपुर मोहल्ले में किराये का मकान ले लिया है। इससे वह वजीरगंज में ही रह रही थीं।

ओमवती का फाइल फोटो।

ओमवती का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें