बदायूं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार रात शेखुपुर चौकी इंचार्ज रामपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। 23 जुलाई को उनके क्षेत्र में 12 साल के बालक नितेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। तब से चौकी इंचार्ज कोई खुलासा नहीं कर पाए थे। एसएसपी ने उनके स्थान पर प्रदीप कुमार को चार्ज दिया है।