फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों का परिवारों  के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

रैली में आक्रोशित महिलाओं ने केंद्र सरकार विरोधी लगाए नारे  
 सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में चल रहा सराफा व्यापारियों का धरना प्रदर्शन 31वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सराफा व्यापारियों के धरने प्रदर्शन से सुनवाई न होने पर सराफा व्यापारियों की आश्रित महिलाओं और बच्चों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही करीब एक घंटे तक कलक्ट्रेट का घेराव कर हंगामा किया। इससे कलक्ट्रेट कर्मचारियों में अफरा-तफरा का माहौल बना रहा। बाद में महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर उनकी मांगे पूरी किए जाने की मांग की। साथ ही सराफा व्यापार ठप हो जाने पर उन लोगों का भरण पोषण कैसे होगा? यह सवाल भी मोदी सरकार से किया। साथ ही मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाज की। 
मामूली धूप में भी रिक्शे पर बैठकर छाता लगाने वाली सराफा व्यापारियों की पत्नियों और बच्चों ने जब अपने पति और पिता का कारोबार ठप होते देखा तो केंद्र सरकार के खिलाफ खुद ही मोर्चा खोल दिया। शहर में सराफा व्यापारियों की महिलाओं और बच्चों ने शास्त्री चौक स्थित धरना स्थल से पैदल मार्च निकाला, जो बड़ा बाजार, खैराती चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, लाबेला चौराहा, कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचा। 
विज्ञापन

कलक्टे्रट में सराफा व्यापारियों की महिलाओं और बच्चों ने अरुण जेटली, मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाएं और बच्चे जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भी घुस गए। भारी भीड़ देखकर कर्मचारी इधर-उधर खिसक गए। महिला और बच्चों ने शस्त्रागार कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी और शोरशराबा किया। महिलाओं ने काले कानून सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। 
कलक्ट्रेट में हंगामा बढने पर तुरंत ही महिला पुलिस और पुलिस को बुला लिया गया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं की झड़प भी हो गई। 
सराफा एसोसिएशन के बैनर तले अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य, महामंत्री शरद रस्तोगी, अरविंद वैश्य, सचित वैश्य के साथ ही महिलाएं उमा गुप्ता, पारुल अग्रवाल, मंजू वैश्य, बबिता रस्तोगी, साधना रस्तोगी, लीना वैश्य, संगम रस्तोगी, इला वैश्य, रश्मि कटारिया, कुसुम रस्तोगी, मनीषा रस्तोगी, शिल्पी, श्वेता, मीनू वैश्य और बच्चों मान्यम, इषी, रिया, शिभु, आराध्या, शिवानी आदि ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

रैली में मिनरल वाटर से बुझाई प्यास 
सराफा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कड़ी धूप में रैली निकाली तो महिलाओं और बच्चों के साथ सराफा व्यापारियों के गले सूख गए। सराफा व्यापारियों ने अपनी पत्नियों और बच्चों के लिए मिनरल वाटर की बोतलों की इंतजाम किया, जिससे धूप में पसीना-पसीना होने के बाद प्यास बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें