फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा सराफा बाजार, 12 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 02 Mar 2016 12:23 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 बजट में सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन के आह्वान पर सराफा बाजार बंद रहा। बदायूं सराफा एसोसिएशन ने चार मार्च तक बाजार बंद रखने का एलान किया है। शास्त्री चौक पर सराफा व्यापारियों ने सभा करके आंदोलन को धार देने की रणनीति बनाई। कारोबार बंद रहने से जिले में एक दिन में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। अगले तीन दिन तक सराफा कारोबार बंद रहेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 2016-17 के आम बजट में सोने की ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी में इजाफा कर दिया है। इसके बाद एक अप्रैल से सोने की ज्वैलरी महंगी हो जाएगी। सराफा एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने को कारोबार पर कुठाराघात करार दिया है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वैश्य ने कहा कि जब तक सरकार बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेगी आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि नए बजट प्रावधानों से इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। इससे सराफा व्यापारियों को समस्याएं होंगी। निर्णय लिया गया कि दो, तीन और चार मार्च को भी व्यापारी बाजार बंद रखेंगे।
सहालग के सीजन में बंदी से ज्यादा नुकसान
बदायूं। इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है। आम दिनों में जिले में रोज करीब पांच से सात करोड़ रुपये का सराफा कारोबार होता है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वैश्य ने बताया कि सहालग के सीजन में कारोबार रोज करीब 10 से 12 करोड़ को होता है। इन दिनों भी सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना देने की चेतावनी
व्यापारी नितिन का कहना है कि केंद्र सरकार ने सोने की ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर कारोबार की कमर तोड़ने की कोशिश की है। वहीं अवनेश वर्मा ने कहा कि जवाहरात की ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से सराफा कारोबार में इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। आने वाले समय में सराफा कारोबारियों की समस्याओं में इजाफा होगा। इसका विरोध करते रहेंगे।
संजय भारद्वाज ने कहा कि चार दिन की बंदी के बाद भी केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों की समस्याओं को देखते हुए बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो कारोबारी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। इसके अलावा अमित ने कहा कि सराफा कारोबारियों को अपने हक को पाने और शोषण रोकने के लिए एकजुट होना होगा। सरकार सराफा कारोबार को खत्म करे पर तुली है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें