फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात में गेहूं की फसल काट ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौनी में दबंगों ने रात में गेहूं की फसल काट ली।
विज्ञापन

गांव के मोहन का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले गांव के इशरार और सितारा बेगम से 5.50 बीघा खेत खरीदा था। काफी समय तक दबंगों ने उन्हें खेत पर कब्जा नहीं करने दिया। जब उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो लेखपाल ने गांव में जाकर खेत की नपत की और उन्हें खेत पर कब्जा दिलाया। इसके बाद उन्होंने अपने खेत में गेहूं की फसल बो दी थी। उन्होंने खाद पानी लगाकर गेहूं की फसल तैयार की। इस संबंध में किसान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें