फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 19 Nov 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार रात हाईवे पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बुलेट बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर आंवला चौराहे के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, सिविल थाना क्षेत्र निवासी नेकपुर निवासी सोनू (22 वर्ष) देर रात बुलेट बाइक से अपने घर से ससुराल गांव रहेड़िया जा रहे थे। आंवला चौराहे के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सोनू बाइक समेत सड़क पर गिर गए। 

हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें