फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगाघाट पर चला बुलडोजर, दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया

Fri, 12 Jul 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कछला में अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
कछला। कासगंज के छोर वाले गंगाघाट पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। ईओ अब्दुल शबूर ने हलवाइयों की दुकानों के सामने बनी भट्ठियों और टिनशेड को गिरवा दिया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई दोपहर बाद शुरू की। दरअसल, श्रद्धालुओं के आवागमन में दिक्कत को लेकर अफसरों से शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया था कि घाट के पास मुख्य रास्ते पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके बाद बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे ईओ अब्दुल शबूर और नगर पंचायत कर्मियों ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों को सामान समेटने की हिदायत दी। कुछेक दुकानदारों ने खानपान की वस्तुओं को हटा लिया। इसके बाद बुलडोजर ने शनिदेव मंदिर से घाट की तरफ अतिक्रमण की ओर रूख किया तो दो दर्जन से अधिक दुकानदारों के टिनशेड और हलवाइयों की भट्ठियां चपेट में आईं।
कार्रवाई के दौरान दो-तीन दुकानदारों की नगर पंचायत कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। ईओ शबूर ने बताया कि अतिक्रमण हटा लेने के लिए एक सप्ताह पहले दुकानदारों को अल्टीमेटम दे दिया गया था, लेकिन किसी ने भी गौर नहीं किया। चूंकि, आने वाले दिनों में घाट पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ भी रहेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी कार्रवाई नायब तहसीलदार अमित कुमार की मौजूदगी में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें