बताते हैं कि कई साल पहले यह दुकानें पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। इन अवैध दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश पहले ही हो चुके थे, लेकिन फोर्स नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई रुकी थी। मंगलवार को फोर्स मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- UP News: झारखंड की जमीला खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में ज्योति बनकर प्रकाश से की शादी
बसपा नेता आतिफ खां की है मार्केट
सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि साल 2005 में आतिफ खां ने ये दुकानें बनवाई थीं। नगर पालिका से नक्शा बनवाया गया था, तब नगरपालिका ने उस पर यह लिख दिया था कि पीडब्ल्यूडी की अनुमति भी जरूरी है, पीडब्ल्यूडी से अनुमति लेने के बाद नक्शा मान्य माना जाएगा लेकिन पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं ली गई थी। आतिफ खां कांग्रेस और सपा में नेता रहे। मौजूदा समय में बसपा के मंडल अध्यक्ष हैं। निर्माण के दौरान नोटिस जारी किए गए थे। अब बुलडोजर कार्रवाई हुई है।