फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिन से छत पर घूम रहा है सांड़, उतारने के प्रयास बेकार

विज्ञापन
दातागंज के गांव सुखोरा में एक मकान की छत पर चढ़ा सांड़। स्रोत ग्रामीण - फोटो : katra news
विज्ञापन
दातागंज। एक सांड़ गांव में किसान के मकान की छत पर चढ़ गया, जो तीन दिन से वहीं है, उसे उतारने के प्रयास सभी बेकार गए हैं। पशु पालन विभाग और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे, लेकिन समाचार भेजे जाने तक उसे उतारा नहीं जा सका था।
विज्ञापन

गांव सुखोरा में विक्रम पुत्र मैकू वाल्मीकी के मकान का जीना चौड़ा और खुला होने के कारण एक सांड़ शनिवार दिन में किसी वक्त छत पर चढ़ गया। लोगों ने छत पर सांड़ को घूमते देखा तो मकान स्वामी को जानकारी दी। इसके बाद घर के बाहर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने उसे उतारने के लिए जीने के सामने चारा आदि डाला, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
प्रयासों में ग्रामीण असफल हुए तो उन्होंने सोमवार को पशु पालन विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर उसे उतारने का प्रयास किया। सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन भी दिया गया, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। सोमवार देर रात तक उसे छत से उतारे जाने के प्रयास जारी थे। सीवीओ डॉ. पूरन चंद ने बताया कि सांड़ को सुरक्षित उतारने के लिए टीम की ओर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें