बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंचौली में शनिवार रात एक सांड़ की भाला मारकर हत्या कर दी गई। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम के बाद सांड़ के शव को दफन करा दिया गया।
ग्राम सिंचौली निवासी महेश का कहना है कि शनिवार शाम उनके गांव के बंगाली ने भाला लेकर एक सांड़ को गलियों में दौड़ा दिया। उसको कई बार भाला मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद खेत में उसकी मौत हो गई।
सांड़ की हत्या के बारे में लाेगों का पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद सांड़ का शव दफन करा दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद