फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ ने हमलाकर फूल विक्रेता को किया घायल

विज्ञापन
सांड़ के हमले से घायल हुए बाबूराम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह में वोडाफोन टॉवर के निकट मंगलवार की शाम फूल विक्रेता पर सांड़ ने अचानक से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच निवासी बाबूराम पुत्र बुधसैन माली नगर के मुख्य बाजार में फूल बेचने का काम करते हैं। शाम करीब छह बजे वह मोहल्ला संख्या छह में वोडाफोन टॉवर के निकट से दूध लेकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सींग उनके पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि नगर में इन दिनों सांड़ों का आतंक काफी बढ़ गया है। वह आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें