बरेली के एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह व परिवहन शाखा निरीक्षक (एमटी) राम विलास पांडेय को राष्ट्रपति उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से नवाजा गया है। इनके साथ ही दरोगा और दो हेड कांस्टेबल को भी पदक मिला है।
स्वतंत्रता दिवस पर बदायूं जिले के एक आईपीएस अधिकारी, एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक व दो हेड कांस्टेबल को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह व परिवहन शाखा निरीक्षक (एमटी) राम विलास पांडेय को राष्ट्रपति उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक मिलेगा।
विज्ञापन
शासन स्तर से उझानी कोतवाली में तैनात एसआई किशनवीर सिंह, पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल रतन सिंह को सराहनीय सेवा चिन्ह मिलेगा है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
एसएसपी ने बताया कि यह पदक उन्हें गर्व और सम्मान का अहसास दिला रहा है। यह सभी पुलिस कर्मियों की उपलब्धि है। इस उपलब्धि से सभी पुलिस कर्मी भविष्य में और भी उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा दमकल विभाग में तैनात फायरमैन सोनू को कांस्य पदक मिला है। फायरमैन सोनू को सीएफओ राम राजा यादव ने बधाई दी है।