फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बूध अध्यक्ष को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
बिसौली के सिद्धपुर कैथोली गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट करते लोग।स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। गला दबाया और मोबाइल व पर्स छीन लिया। शनिवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी बूथ अध्यक्ष चेतेंद्र 21 जून को बाल कटवाने पड़ोस के गदगांव गए थे। जब चेतेंद्र बाल कटवा रहे थे, तभी उनके गांव के भूरे, ब्रजपाल और सुनील आ गए। पहले तो तीनों ने उनसे गाली गलौज की। इसके बाद सभी ने चेतेंद्र को दुकान से खींचकर बाहर ले गए। तीनों ने उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मौके पर मौजूद लोग भी बूथ अध्यक्ष को नहीं बचा सके।
आरोपियों के चुंगल से बचकर बूथ अध्यक्ष गांव पहुंचे। जहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। चेतेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

वहीं, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसमें आरोपी बूथ अध्यक्ष को दौड़ा कर पीटते दिखे है। बिसौली कोतवाली हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच होली पर विवाद हुआ था। उसके बाद 17 जून को भी मारपीट हुई है। उसकी रिपोर्ट दर्ज है। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें