फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कल्याण के लिए बुद्ध ने की थी घोर तपस्या

Thu, 02 Jul 2015 12:04 AM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव सिध्दपुर चित्रसेन में बौद्ध जाग्रति मिशन के तत्वावधान में सात दिवसीय बौद्ध कथा का शुभांरभ  सपा नेता उदयवीर सिंह  शाक्य ने भगवान बौद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने सभी के लिए घोर तपस्या कर मानव कल्याण के लिए जो  नियम बताए प्रत्येक बौद्ध के लिए पंचशीलों को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। शाक्य ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक विकास के लिए बच्चों को शिक्षित होना जरूरी है। व्यक्ति चाहे आधी रोटी भले खाए पर बच्चों को अवश्य शिक्षित बनाएं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए संघ शरण् गच्छामि से सीख लेते हुए संगठित होकर  सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में विकास कर सकते हैं।
इस मौके पर डॉ.बीपी मौर्य, रामेश्वर दयाल शाक्य, नेत्रपाल शाक्य, महेश चंद्र शाक्य,  चूरीलाल शाक्य, राकेश कुमार मौर्य, सोहनपाल शाक्य, भगवंत शाक्य, राजाराम  शाक्य, चंद्रपाल शाक्य, लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें