फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नाबालिग बेटी को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने नावालिग बेटी को गोली से उड़ाया बिल्सी में ऑनरकिलिंगः आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने लिखाई रिपोर्ट संवाद न्यूज एजेंसी बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के ऑनरकिलिंग की दुस्साहसिक वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी सत्तरह साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं मां की ओर से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की सत्तरह वर्षीय लड़की का अपने ही गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे निकाह करना चाहती थी लेकिन उसका पिता इसके विरोध में था। इससे किशोरी सोमवार तड़के करीब चार बजे घर से निकलने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई। पिता जाग गया। उसने किशोरी को रोकने की कोशिश की लेकिन किशोरी अपने प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी थी। पहले तो काफी देर तक दोनों पिता-पुत्री में बहस हुई। जब किशोरी नहीं मानी तो पिता 315 बोर का तमंचा निकाल लाया। उसने किशोरी को कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार दी। इससे किशोरी की घर में ही तुरंत मौत हो गई। ये वारदात देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पिता फिरासत को तमंचा सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में किशोरी की मां ने फिरासत के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें