फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खो-खो में बदायूं की महिला टीम चैंपियन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच हुए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बदायूं और मुरादाबाद के बीच हुआ। फाइनल मैच में बदायूं की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को 13-05 के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान बदायूं और रामपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। शुरुआत से ही बदायूं के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 26-14 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद और बरेली की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन मुरादाबाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुक्रवार काे प्रतियोगिता का समापन समारोह होना है।

पुलिस लाइन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें