फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में खुलेंगे बेसिक के 80 इंग्लिश मीडियम स्कूल

Mon, 19 Feb 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू
विज्ञापन

कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर जिले के 80 परिषदीय स्कूलों में इंग्लिश मीडिएम की शिक्षा बच्चों को दी जाएगी। नगर क्षेत्र के साथ ही प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र में यह इंग्लिश मीडिएम स्कूल धरातल पर आ जाएंगे। प्रत्येक स्कूल में एक प्रधानाध्यापक के साथ ही चार शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इन स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाओं से आवेदन मांगे गए हैं। बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए शासन की ओर से नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के चलते शासन ने नई योजना बनाई है। जिसके तहत प्रत्येक ब्लाक और नगर क्षेत्र में नए शैक्षणिक सत्र से पांच-पांच इंग्लिश मीडिएम स्कूलों को खोला जा रहा है। जिले में इसकी कार्रवाई तेजी से चल रही है। चूंकि शैक्षणिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगा इसलिए शासन की मंशा के अनुरूप विभाग इंग्लिश मीडिएम स्कूलों को चिह्नित कर रहा है। इन स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। हर स्कूल में एक प्रधानाध्यापक और चार शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात किए जाएंगे। ऐसे शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। साक्षात्कार के आधार पर उनकी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव का कहना है कि नवीन शैक्षणिक सत्र से पहले इंग्लिश मीडिएम स्कूलों के संबंध में पूरी प्रक्रिया कर ली जाएगी। प्रथम चरण में हर ब्लाक और नगर क्षेत्र के पांच-पांच स्कूलों को इसके लिए चिह्नित किया जा रहा है। पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें