फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्व-गणना की रफ्तार धीमी होने से 32वें स्थान पर बदायूं, 3159 की हुई प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में स्व-गणना की रफ्तार धीमी होने से जिला 32वें स्थान पर पहुंचा है। अब तक जिले के 6830 लोगों ने स्व-गणना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। इसमें से 3159 लोगों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईडी जेनरेट हो गई।
विज्ञापन

स्व-गणना की रफ्तार बढ़ाने के लिए सीडीओ गामिनी सिंगला ने बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एडीएम एफआर सहित जनगणना में लगे सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी को निर्देश दिए कि लोगों को स्व-गणना करने के लिए जागरूक करें। इसके लिए कर्मचारियों को दौड़ाएं। जहां दिक्कत आ रही है, वहां पर जाकर लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें।
उधर, एडीएम एफआर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्व-गणना की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक 3259 लोगों की आईडी जारी गई हैं।


पीआरडी स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान
वजीरगंज। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड वजीरगंज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पीआरडी स्वयंसेवकों ने नागरिकों को स्व-गणना के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं अपनी गणना करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया निर्धारित है। पीआरडी स्वयंसेवकों ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना अवश्य करें। जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करें। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर पीआरडी स्वयंसेवक आराम सिंह, विनोद कुमार, अमरपाल, देवशरण, रविंदर, करतार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें