फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं की यही कहानी, न बिजली न पानी

Sat, 16 Sep 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
विज्ञापन
शहर में पिछले कई दिनों से बिजली और पानी का जबरदस्त संकट है। इस हालात में भी अफसर मौन हैं। शासन की ओर सेे पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए करोड़ों और बिजली के नाम पर अरबों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बाद भी शहर में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। करीब आठ-दस दिन से लोगों को घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल है। 
विज्ञापन

पानी की किल्लत 
पिछले आठ-दस दिनों से पांच-छह मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को नहाना तो दूर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। आदर्श नगर निवासी घनश्याम के घर समरसेबिल है, लेकिन बिजली न आने की वजह से उनके घर भी पानी की किल्लत बनी हुई है। शनिवार को ललिता उनके घर पानी भरने गया, तो घनश्याम ने यह कह कर वापस कर दिया कि दो दिन से लाइट न आने की वजह से टैंक में पानी नहीं हैं। थोड़ा बहुत बचा है। मोहल्ला शहबाजुपर, आदर्श नगर, शिवपुरम, महाराज नगर, कृष्णा कॉलोनी, प्रेम नगर, पटेल नगर मोहल्ले के लोग बूंद-बूंद पानी को पिछले करीब एक माह से तरस रहे हैं।  
गर्मी ने रुलाया, बिजली ने सताया
सितंबर माह से शुरू हुई किल्लत बिजली विभाग के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। शहर में अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान है। लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या ने बिजली संकट और बढ़ा दिया है। लगातार पांच-छह दिन से शनिवार को भी लोग गर्मी से परेशान रहे तो बिजली ने भी खूब सताया। सुबह आठ बजे ही बिजली सप्लाई ठप हो गई। शहर से देहात तक शनिवार को 15 से 18 घंटे सप्लाई ठप रही। हर दस मिनट में बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। कबूलपरा, घंटाघर, लावेला चौक, इंद्रा चौक, नई सराय, जालंधरी सराय, सुुभाष चौक, छह सड़का, सर्राफा बाजार, साहूकारा आदि क्षेत्रों में लगातार फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित रही। इससे आमजन के साथ छोटा-बड़े  व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली विभाग के अधिकारी इमरजेंसी रोस्टरिंग की बात कर रहे हैं, विद्युत विभाग के अधिकारियों की माने तो बिजली की आपूर्ति शहर में ठीक है। पूरे दिन में सिर्फ चार से पांच घंटे बिजली ठप रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें