फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: बदायूं के बिसौली में मिला लंपी वायरस का पहला संदिग्ध, घूमता मिला गोवंश

Tue, 23 Aug 2022 01:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

देश के कई राज्यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा में लगातार लंपी वायरस के केस मिल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को जिले में भी लंपी वायरस की आहट सुनाई दी है। बिसौली में एक घूंमतु गोवंश लंपी वायरस का संदिग्ध मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में लंपी वायरस का एक संदिग्ध मिला है। एक घुमंतू गोवंश में इसके लक्षण बताए जा रहे हैं। जानकारी होने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल गोवंश को पकड़कर अलग स्थान पर रखवा दिया है। वहां पर डिप्टी सीवीओ की देखरेख में गोवंश का इलाज शुरू कर दिया गया है। लंपी वायरस का पहला संदिग्ध केस मिलने से पशुपालन विभाग भी चौकन्ना हो गया है।

विज्ञापन


देश के कई राज्यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा में लगातार लंपी वायरस के केस मिल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को जिले में भी लंपी वायरस की आहट सुनाई दी है। बिसौली में एक घूंमतु गोवंश लंपी वायरस का संदिग्ध मिला है। लोगों ने घूंमतु गोवंश के बारे में सूचना पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी, जिस पर सीवीओ के निर्देश पर डिप्टी सीवीओ डॉ. केके त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घुमंतू गोवंश को अलग स्थान पर रखकर उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। चर्चा है कि बीमारी के लक्षण मिलने के बाद ही इस पशु को उसके मालिक ने सड़क पर छोड़ा है। इधर, सीवीओ एके जादौन का कहना है कि बिसौली में एक घूंमतु गोवंश मिला है, जिसके लंपी वायरस से ग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है। डिप्टी सीवीओ को मौके पर टीम के साथ भेजकर इलाज शुरू करा दिया है, साथ ही उसे अलग स्थान पर रखवाया है। इसकी जांच कराई जा रही है, तभी इसकी पुष्टि कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें