फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बदायूं में पेड़ से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार घायल

Tue, 23 Aug 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली इलाके में सोमवार रात गनगोला पुलिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली इलाके में सोमवार रात गनगोला पुलिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें प्रियांक (26) पुत्र गोरे सिंह, रुचि (28) पत्नी प्रशांत सिंह और उनके पांच वर्षीय बेटे शशांक की मौत हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के लोग हैं। यह दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर के रहने वाले थे। सभी लोग सोमवार रात खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें देवर, मां और बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें