फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं ककोड़ा मेला: गंगा की सूखती उपधारा ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, मुख्य धारा तक पानी पहुंचाने के लिए सर्वे

Thu, 12 Nov 2026 11:49 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक इलाके में 17 नवंबर से ककोड़ा मेला शुरू होगा, लेकिन मेला स्थल पर गंगा की उपधारा सूखने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। उपधारा में पानी पहुंचाने के लिए बुधवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर तकनीकी टीम ने सर्वे किया।
विज्ञापन
ककोड़ा मेला के लिए लगने लगे टेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक इलाके में गंगा तट पर 17 नवंबर से झंडी पूजन के साथ ककोड़ा मेला शुरू हो जाएगा। इस बीच गंगा की उपधारा का जलस्तर सूखने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर जेई ने तकनीकी टीम के साथ जलस्तर बढ़ाने के लिए मुख्य धारा तक सर्वे किया। जेई ने गोताखोर और एक अन्य तकनीकी व्यक्ति के साथ पानी की स्थिति समझने के लिए सर्वे किया। अब मुख्य धारा से पानी लाने और रेत के टीलों को हटाकर जलस्तर बढ़ाने के लिए पंपों से प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


पांच वर्ष बाद फिर उपधारा का जलस्तर घटने से उसी तरह की समस्या सामने आई है। वर्ष 2021 में भी मेला में गंगा की उपधारा में पानी कम होने की ऐसी ही स्थिति बनी थी। उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी दीपा रंजन और एसएसपी ने ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर मेला स्थल का निरीक्षण कर पानी की स्थिति और मेला आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान का जायजा लिया था, तब उपधारा को पाटकर मुख्य धारा पर मेला लगाया गया था। मुख्य धारा के पास स्नान की व्यवस्था करने के लिए स्थल का चयन किया था। उस समय भी प्रशासन के सामने गंगा स्नान और मेले के आयोजन को लेकर चुनौती थी। 

पंप लगाकर उपधारा में पहुंचाया जाएगा पानी 
टीम के साथ सर्वे करने पहुंचे जूनियर इंजीनियर मुजीब खान ने बताया कि मुख्य धारा और उपधारा के बीच रेत के टीले पानी के प्रवाह में बाधा बन रहे हैं। इन टीलों को हटाकर मुख्य धारा से पानी उपधारा तक पहुंचाने के लिए सर्वे कराया है। मट पंप के माध्यम से मुख्य धारा का पानी उपधारा में पहुंचाकर स्नान घाट पर जलस्तर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इससे कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

अमर उजाला में बुधवार के अंक में ही ककोड़ा मेला नजदीक, घाट पर सूखने लगी मां गंगा की उपधारा शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इस खबर का संज्ञान लेकर ही जिला पंचायत की टीम सर्वे करने पहुंची। इधर, अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को जेई से सर्वे कराया गया है। उपधारा तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मट पंप भी मंगा लिया गया है।

मेले में 525 हैंडपंप, 790 शौचालयों की व्यवस्था
श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सुविधाओं के लिए पेयजल और शौचालय की व्यापक व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में 525 हैंडपंप लगेंगे। 790 शौचालय, नौ मोबाइल शौचालय और 20 सामुदायिक शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर सुविधाओं का उपयोग अलग-अलग सेक्टरों में किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति और सड़कों पर पानी के छिड़काव के लिए 19 टैंकर लगाए गए हैं। इन टैंकरों से मेला क्षेत्र में पेयजल पहुंचाने के साथ धूल से राहत दिलाने के लिए सड़कों पर छिड़काव भी किया जाएगा।

50 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, आवागमन के रास्तों और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में कैमरों की मदद ली जाएगी। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के लिए सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती रहेगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा निगरानी को बेहतर बनाने की योजना है।
विज्ञापन

420 कर्मियों पर सफाई की जिम्मेदारी, 150 कूड़ेदान भी लगेंगे
नगर पालिका और नगर पंचायतों के 120 सफाई कर्मी मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा डीपीआरओ की ओर से 300 सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा। इस तरह कुल 420 सफाई कर्मियों के माध्यम से मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संचालित की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ कूड़े का निस्तारण भी चुनौतीपूर्ण होगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में 150 कूड़ेदान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें