फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के पिता और ताऊ समेत परिजनों पर एक और रिपोर्ट, अवैध वसूली का आरोप

Sat, 28 Mar 2026 08:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों पर भी कार्रवाई जारी है। आरोपी के पिता, ताऊ समेत अन्य परिजनों के खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया गया है।  
विज्ञापन
आरोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता, ताऊ समेत अन्य परिवारीजनों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में ग्राम समाज की जमीन पर बाजार लगवाकर अवैध वसूली करने का आरोप है। अवैध वसूली से यह लोग हर माह करीब एक लाख रुपये की कमाई कर रहे थे।

विज्ञापन


12 मार्च को प्लांट के अंदर दिन दहाड़े दो अफसरों की हत्या के बाद मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों को जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा इस मामले में अब तक नौ मामले दर्ज हो चुके है। इनमें तीन मामले तहसीलदार दातागंज कोर्ट में है, जबकि छह मामले मुसाझाग थाने में दर्ज हुए हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद बीते 18 मार्च को एसडीएम धर्मेद्र कुमार सिंह ने सैजनी गांव के बाहर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बाजार लगवाकर तहबाजारी करने का मामला पकड़ा था। 

सप्ताह में दो दिन लगती थी बाजार 
जांच में यह बात सामने आई कि अजय के परिवारीजन ही यह अवैध बाजार लगवा रहे थे। इसके बाद इस बाजार को बंद करवा दिया गया था। यहां पर सप्ताह में दो दिन बाजार लगाई जाती थी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल हेमसिंह ने आरोपी राकेश सिंह व राजेश सिंह व उनके परिवारीजनों पर केस दर्ज करने के लिए शनिवार को थाना मूसाझाग में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


इस घटना में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह को भी आरोपी बनाया जा सकता है। क्योंकि केस में आरोपी के पिता राजेश सिंह व उसके ताऊ राकेश सिंह समेत अन्य परिवारीजनों को आरोपी बनाया गया है। ऐसे में परिवार के सभी लोग इस मामले में फंसते दिख रहे हैं। इंस्पेक्टर मूसाझाग वीरेंद्र तोमर ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की बात कही है।

विज्ञापन

खलिहान की भूमि पर कब्जेदारी में दो और ग्रामीणों पर मुकदमा
सैजनी गांव में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर दूसरे लोगों को कब्जा कराया है। इस मामले में 11 लोगों पर तहसीलदार दातागंज कोर्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है। वहीं शनिवार को गांव के सुबोध और सुनील के खिलाफ भी लेखपाल की शिकायत पर धारा 67 के तहत केस दर्ज हुआ है। अब इस मामले में 13 आरोपी हो गए है। 

जिन पर केस दर्ज है उनमें जोरपाल, श्रीराम,बिट्मू, शोभाराम, रामौतार, ग्रिशचंद्र गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सुबोध, मुश्ताक, राजपाल शामिल है। इन सभी को तहसील की तरफ से बेदखली की नोटिस भी दी गई है। यदि सही जवाब न दिया गया तो इनके मकान व कब्जे की जमीन को मुक्त करने के साथ ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई हो सकती है।

एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहबाजारी वसूलने के मामले में सैजनी गांव के राजेश सिंह व राकेश समेत उनके परिवारीजनों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही गांव में खलिहान की भूमि पर कब्जा करने के मामले में दो और लोगों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें