फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लगातार बारिश से बदायूं डिपो को रोजाना 10 लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश का असर परिवहन निगम की कमाई पर पड़ा है। बारिश के चलते सड़कों पर सवारियों की संख्या घट गई है, जिससे बदायूं डिपो को प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में बदायूं डिपो को प्रतिदिन 35 लाख रुपये की आय होती है, जो लगातार बारिश, जलभराव और ग्रामीण मार्गों की खराब स्थिति के कारण घटकर 18 से 20 लाख रुपये पर आ गई है। सबसे ज्यादा असर ग्रामीण रूटों पर पड़ा है।
बारिश की वजह से सवारियों की संख्या में भी कमी आई है। इससे बसों के फेरे भी प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों ने भी बारिश के चलते यात्रा टाल दी है, जिससे बसें खाली चल रही हैं।
विज्ञापन

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि दिल्ली, अलीगंढ़ आदि लंबी दूरी की बसों में भी यात्रियों की संख्या 50 से 65 प्रतिशत रह गई है। कई बसें आधे से अधिक खाली सीटों के साथ संचालित हो रही हैं। डीजल खर्च वही है। आय कम होने से निगम पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से निगम को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी और यात्रीभार बढ़ने से आय में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें